मिर्जापुर मंडल के दो जिलों में मंगलवार को कोरोना के 11 मरीज मिले। इनमे से चार कोरोना पॉजिटिव भदोही जिले में और सात मिर्जापुर जिले में पाए गए। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है और इनकी कांट्रैक्ट ट्रेसिंग करके इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
जिले में मंगलवार को सात कोरोना संक्रमित मिले। इसमें तीन बेलतर, एक पुलिस लाइन, एक सिनहर कला, हालपता घुरहूपट्टी, एक बसेवरा विजयपुर, एक गोरखी, जमालपुर का निवासी है। सभी स्थानीय है। जिले में कुल संक्रमित 96 हो गए है। एक की मौत हुई है। 64 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीज 31