फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 24.42 करोड़ की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

Mon, 03 Aug 2026 03:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में 24.42 करोड़ की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इससे 60 कॉलोनियों में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। 
विज्ञापन
Varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने रविवार को वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए 24.42 करोड़ रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सबसे बड़ी योजना लगभग 23.86 करोड़ लाख रुपये की लागत से 60 कॉलोनियों, मोहल्लों, बस्तियों व अपार्टमेंट में नई सीवर लाइन बिछाने की है, जिससे हजारों परिवारों को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सर्किट हाउस परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, सीवर, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23.86 करोड़ रुपये की इस सीवर परियोजना के अंतर्गत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के कुल 60 मोहल्लों, कॉलोनियों, अपार्टमेंटों, बस्तियों और गलियों में सीवर लाइन का निर्माण कराया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: सब्जियों की आड़ में गांजा तस्करी, प्रयागराज जा रही 50 किलो की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत वार्ड संख्या-02 के 3, वार्ड संख्या-30 के 11, वार्ड संख्या-31 के 2, वार्ड संख्या-41 के 9, वार्ड संख्या-44 के 11, वार्ड संख्या-58 के 2 तथा वार्ड संख्या-59 के 22 मोहल्लों एवं कॉलोनियों को इस योजना में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्यमंत्री ने तीन अन्य विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस दौरान बलीराम कन्नौजिया, जितेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, रोहित मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें