पीएम मोदी ने दादा के निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी से 7 बार के रहे विधायक श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक की इस घड़ी में ईश्वर से परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करने हेतु कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल से दादा के नाम से प्रसिद्ध रहे श्यामदेव राय चौधरी के साथ की अपनी दो फोटो को टैग कर लिखा हैं कि "जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें 'दादा' कहते थे।
उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे। उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!"