फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का विवादित बयान, -कहा 'महिलाओं का नहीं, पुरुषों का खेल है क्रिकेट'

Sun, 03 Feb 2019 09:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने वाराणसी में विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि क्रिकेट महिलाओं का खेल नहीं है। शुरू से ही क्रिकेट पुरुषों का ही खेल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को बाबतपुर स्थित एमआर जैपुरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रवीण कुमार ने महिलाओं के क्रिकेट खेलने को सही नहीं माना। कहा, महिलाओं को क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। हालांकि उन्होंने महिला क्रिकेट टीम बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा की। 

कपिलदेव को आदर्श मानने वाले प्रवीण कुमार ने कहा कि क्रिके ट के लिए उन्होंने दसवीं की परीक्षा भी छोड़ दी थी। पढ़ाई बहुत ज्यादा नहीं होने का अफसोस नहीं है। 
विज्ञापन


क्रिकेटर बनने का सपना पूरा हो गया। भारतीय टीम में जब मेरा चयन हुआ तो वह लम्हा मेरे लिए सबसे यादगार था। अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो शूटर बनते। शूटिंग उनका सबसे पसंदीदा खेल है। वह आज भी फायरिंग रेंज पर शूटिंग का नियमित अभ्यास करते हैं।  
विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने फिटनेस के सवाल पर कहा कि मैंने कभी भी फिटनेस का बहुत ध्यान नहीं दिया। मैं देशी व्यायाम ही करता था। तेज गेंदबाज होने के कारण रनिंग की एक्सरसाइज तो ग्राउंड पर ही हो जाती थी। वैसे फिटनेस हर किसी के लिए जरूरी है। खिलाड़ियों के लिए यह तो प्राथमिकता होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें