फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कांग्रेस के पूर्व विधायक ने मुख्तार अंसारी से बताया जान का खतरा, कहा-सरकार नहीं दे रही सुरक्षा

Sun, 07 Feb 2021 07:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने भाई की हत्या के चश्मदीद गवाह और वादी वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी से जान का खतरा जताया है। सुरक्षा के लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि मुख्तार के खिलाफ यह पहला मुकदमा है जिसमें कार्रवाई होनी तय है। 

विज्ञापन


रविवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि उनके बड़े भाई अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 9 फरवरी से शुरू हो रही है। कोर्ट ने मुकदमे के गवाहों की सुरक्षा के आदेश जारी किए हैं। बावजूद इसके राजनीतिक विद्वेष के कारण योगी सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुख्तार अंसारी को बचा रही है। मेरे भाई के हत्याकांड में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी है और मैं हत्याकांड का गवाह हूं, लेकिन सरकार नहीं चाहती है कि मैं इस मामले में मुख्तार के खिलाफ कोर्ट में गवाही दूं। इसलिए मेरी सुरक्षा हटा ली गई और मेरे सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। 
विज्ञापन


मुख्तार को बचाने का भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती है। जो विदेशों से अपराधियों को लाने का दम भरते थे वह अपने देश से ही अपराधी को लेकर नहीं आ पा रहे हैं। कांग्रेस में किसी माफिया को संरक्षण नहीं दिया जाता है। नौ फरवरी को संकटमोचन मंदिर में मत्था टेकने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवाही देने जाऊंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें