पुलिस ने गेटमैन को थाने में बैठा कर कुछ देर पूछताछ की फिर उसे छोड़ दिया। इस मामले को लेकर रेलवे महकमे में खलबली मच गई। घटना की रेलवे के अधिकारियों ने निंदा की।
क्रॉसिंग पर गेटमैन को उठाने की वजह से क्रॉसिंग देर तक बंद रही। जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इस मामले में एसपी विपिन मिश्रा का कहना है मामला संज्ञान में है इसकी जांच कराई जा रही है।
उधर, फॉरेंसिक टीम के प्रभारी रामअवतार गिरी ने सफाई देते हुए कहा कि गेटमैन लापरवाही से क्रॉसिंग बंद कर रहा था जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत करने पर गेटमैन अपनी गलती मानकर गाड़ी को बनवाने की बात कर रहा था। हम उसे लेकर थाने पर नहीं बल्कि गैराज गए थे।