बीएचयू में इस समय विभिन्न संकायों में अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, रूस, आयरलैंड, यमन, ईरान, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यामार, कंबोडिया समेत 40 देशों के 431 विदेशी छात्र अध्ययन कर रहे हैं।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों हर महीने छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इसे हर साल बढ़ाया भी जाएगा। कुलपति प्रो. सुधीर जैन की अध्यक्षता में हुई इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस की गवर्निंग बॉडी की बैठक में छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में इस समय विभिन्न संकायों में अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, रूस, आयरलैंड, यमन, ईरान, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यामार, कंबोडिया समेत 40 देशों के 431 विदेशी छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इसमें 170 छात्राएं हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी है।
छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को करना होगा आवेदन
योजना के तहत यदि किसी विद्यार्थी के पास छह हजार से कम राशि वाली कोई छात्रवृत्ति पहले से है तो वह जितना अंतर होगा उतनी राशी पाने का हकदार होगा। कुलपति ने बताया कि वर्तमान सत्र से योजना के प्रभावी व सुचारू क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। विदेशी छात्र इस योजना के लिए इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस प्रकोष्ठ में आवेदन कर सकते हैं।