फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारहसिंगा का सींग छिपाकर बैंकॉक ले जा रहा था विदेशी तस्कर, वाराणसी एयरपोर्ट पर अरेस्ट; स्कैनिंग से पकड़ाया

Sun, 22 Mar 2026 02:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एयरपोर्ट प्रशासन के लोग विदेशी से बारहसिंगा के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। कर्मचारी को पहले ही शक था। जब एक्स-रे स्कैनिंग से जांच की गई तो सुरक्षाकर्मी हैरान रह गई। विदेशी ने अपने बैग में बहुत ही चालाकी से इसे छिपाया हुआ था।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की सतर्कता से वन्यजीव तस्करी का एक मामला उजागर हुआ है। सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के बैग से प्रतिबंधित बारहसिंगा का सींग बरामद किया गया, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी विदेशी यात्री दमित्री ब्रेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आईएक्स-215 से वाराणसी से बैंकॉक जाने वाला था। यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान कर शाम 6:05 बजे बैंकॉक पहुंचती है। प्रस्थान से पूर्व नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को यात्री के सामान पर संदेह हुआ। 

एक्स-रे स्कैनिंग में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें बारहसिंगा का सींग बरामद हुआ। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और यात्री को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। सीआईएसएफ ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद सींग को अपने कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और पूछताछ होगी

प्रारंभिक जांच में यह मामला वन्यजीव तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत बारहसिंगा जैसे संरक्षित वन्यजीवों के अंगों का परिवहन और व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है। 

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास यह सींग कहां से आया और इसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता है या नहीं। इस संबंध में फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी यात्री से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच में वन विभाग भी सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें