काशी विद्यापीठ में कला, मानविकी, समाजशास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र, गांधियन अध्ययन, दृश्य कला एवं मंचकला संकायों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 29475 ने आवेदन किया है। इसमें बायोलॉजी, चित्रकला और साइकोलॉजी जैसे परंपरागत विषयों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है और इसके साथ ही गणित, अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में भी छात्राओं के ज्यादा आवेदन आए हैं। गंगापुर और एनटीपीसी परिसर में भी छात्राओं की संख्या बढ़ी है।