फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सौ मीटर दूरी के लिए 10 किमी और करना पड़ रहा सफर, यात्रियों को परेशानी; ऑटो वालों की कट रही चांदी

Sun, 10 Mar 2024 04:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi Traffic: वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित चंदवक गोमती पुल की मरम्मत के नाम पर साल भर से बसों की आवाजाही बंद है। कैंट से चंदवक आवाजाही औड़िहार रूट से हो रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों का लगभग डेढ़ घंटे का समय अतिरिक्त लग रहा है। जौनपुर, आजमगढ़, दानगंज, चोलापुर समेत शहरी क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे पर लगे भीषण जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी के अधिकतर रुटों पर पुल निर्माण के कारण बसों के संचालन पर रोक है। इस कारण बसों के रुट बदल दिए गए हैं। इससे न सिर्फ रोडवेज बसों की आय कम हुई है, बल्कि यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ी हैं। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला में आरओबी की मरम्मत के कारण सौ मीटर दूरी के लिए दस किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का समय और किराया दोनों अधिक लग रहा है।

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित चंदवक गोमती पुल की मरम्मत के नाम पर साल भर से बसों की आवाजाही बंद है। कैंट से चंदवक आवाजाही औड़िहार रूट से हो रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों का लगभग डेढ़ घंटे का समय अतिरिक्त लग रहा है। जौनपुर, आजमगढ़, दानगंज, चोलापुर समेत शहरी क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

चंदवक स्थित पांडेयपुर गांव के अश्विनी पांडेय ने बताया कि पुल की मरम्मत इतनी धीमी गति से हो रही है कि आने वाले तीन से चार माह में भी पूरा होते नहीं दिख रहा है। पुल पर आवागमन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा वाले भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

दो माह की मरम्मत 10 महीने में भी अधूरी

विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित डाला में आरओबी की मरम्मत 18 मई 2023 से चल रही है। इसे दो माह में पूरा होना था। जो अब तक अधूरी है। ऐसे में रोडवेज बसें ओबरा लगभग दस किमी घूमकर जा रही हैं। वहीं, खनन क्षेत्र वाले इस रास्ते पर हमेशा हादसों का भी भय बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें