फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में जनरल स्टोर संचालक की हत्या में 500 कैमरे की फुटेज खंगाली, 15 लोगों से पूछताछ; जांच जारी

Thu, 11 Jun 2026 05:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक 15 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस जमीन बिक्री, पैसों के लेनदेन, पुरानी रंजिश और हालिया विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस और जितेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी में जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अब तक 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। वहीं हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिस टीमों ने अखरी बाईपास, डाफी टोल प्लाजा से लेकर लंका क्षेत्र तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस की एक टीम चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में स्थित जितेंद्र पटेल की विवादित जमीन पर भी पहुंची और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। वहीं सीरगोवर्धनपुर निवासी एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

हालांकि अभी तक हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के अनुसार परिजन भी किसी ठोस रंजिश या विवाद की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि हाल ही में जितेंद्र की एक जमीन की बिक्री हुई थी, जिसका पैसा उनके बैंक खाते में जमा है। इसके अलावा पहले भी एक जमीन बिक चुकी थी, जिसमें भाइयों के बीच धन का बंटवारा हुआ था।

पुलिस उन सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिनका संबंध हत्या से हो सकता है। कुछ दिन पहले दुकान के बाहर कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें जितेंद्र ने हस्तक्षेप करते हुए कुछ लोगों को चेतावनी दी थी। पुलिस इस बिंदु को भी गंभीरता से जांच रही है।

इस बीच रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एडीसीपी वरुणा लिपि नागयाच ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस की आठ टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें