फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार जिलों में 30 दुकानों पर छापा, 34 नमूने लिए; छह क्विंटल से अधिक मिठाई कराई गई नष्ट

Sun, 04 May 2025 06:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी मंडल के चार जिलों में खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर 30 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 34 नमूने लिए गए। वहीं अभियान में मंडल में छह क्विंटल से अधिक मिठाई नष्ट कराई गई। 
विज्ञापन
Food - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी मंडल के चार जिलों में चले अभियान में 30 स्थानों पर छापा मार कर खाद्य पदार्थों के 34 नमूने लिए गए। छह क्विंटल से अधिक मिठाई व खोवा खराब पाए जाने पर नष्ट करवाया गया। इसकी कीमत करीब 1.11 लाख रुपये थी।

विज्ञापन


खाद्य विभाग की ओर से 23 अप्रैल से खासकर मिठाई, खोवा, पनीर, दूध आदि की जांच की गई। संदेह होने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन जिलों में अभियान खत्म हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें; तेज रफ्तार का कहर: बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत से मचा कोहराम; परिजनों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन


वाराणसी में दो मई तक चले अभियान में नौ प्रतिष्ठानों से 17 पनीर, खोवा व मिठाई के नमूने लिए गए। जबकि 303 किलो किलो मिठाई नष्ट कराई गई। चंदौली में आठ दुकानों से सात नमूने लिए और 20 किलो खराब गुणवत्ता की मिठाई नष्ट करवाई गई। 
विज्ञापन


गाजीपुर में 10 दुकानों से सात नमूने लिए गए थे। यहां पर 250 किलो खराब मिठाई फेंकी की गई। शनिवार से जौनपुर में शुरू हुए अभियान में तीन नमूने लिए गए। यहां अभियान छह मई तक चलेगा। कुल 1.11 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट करवाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें