Varanasi News: वाराणसी मंडल के चार जिलों में खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर 30 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 34 नमूने लिए गए। वहीं अभियान में मंडल में छह क्विंटल से अधिक मिठाई नष्ट कराई गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी मंडल के चार जिलों में चले अभियान में 30 स्थानों पर छापा मार कर खाद्य पदार्थों के 34 नमूने लिए गए। छह क्विंटल से अधिक मिठाई व खोवा खराब पाए जाने पर नष्ट करवाया गया। इसकी कीमत करीब 1.11 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की ओर से 23 अप्रैल से खासकर मिठाई, खोवा, पनीर, दूध आदि की जांच की गई। संदेह होने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन जिलों में अभियान खत्म हो चुका है।
वाराणसी में दो मई तक चले अभियान में नौ प्रतिष्ठानों से 17 पनीर, खोवा व मिठाई के नमूने लिए गए। जबकि 303 किलो किलो मिठाई नष्ट कराई गई। चंदौली में आठ दुकानों से सात नमूने लिए और 20 किलो खराब गुणवत्ता की मिठाई नष्ट करवाई गई।
गाजीपुर में 10 दुकानों से सात नमूने लिए गए थे। यहां पर 250 किलो खराब मिठाई फेंकी की गई। शनिवार से जौनपुर में शुरू हुए अभियान में तीन नमूने लिए गए। यहां अभियान छह मई तक चलेगा। कुल 1.11 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट करवाए गए।