फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे तैयार हो रहा है फूड कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी खाने-पीने के लिए दुनिया भर में मशहूर है। बनारस आने वाले पर्यटक मंदिर और घाटों के दीदार के साथ बनारसी तड़के का स्वाद भी जरूर चखते हैं। इंदौर का नाइट बाजार राजवाड़ा के तर्ज पर बनारस में बनने वाले इस बाजार में पर्यटकों के साथ शहर के लोग बनारसी व्यंजनों के स्वाद के लिए कई दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने 1.9 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के नीचे फूड जोन के साथ अन्य सेल्फी प्वाइंट व पॉकेट पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पिलर पर काशी की सांस्कृतिक और एतिहासिक झलक
इंदौर की तर्ज पर काशी को साफ-सुथरा दिखाने के लिए सजाने व संवारने का कार्य जारी है। स्मार्ट सिटी की ओर से चौकाघाट से लहरतारा तक फ्लाईओवर में लगे पिलर को इंद्रधनुषी रंग दिया गया है। कई रंगों में पिलरों व नीचे के बीम के साथ ही रेलिंग को भी अलग-अलंग रंगों से रंगा जा रहा है। इन पिलरों पर की गई चित्रकारी से काशी आने वालें लोगों को काशी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक झलक दिखाई दे रही है।
बनारसी कचौड़ी, लस्सी का चख सकेंगे स्वाद
फ्लाईओवर के नीचे बन रहे नाईट बाजार में बनारसी कचौड़ी, लस्सी, जलेबी, बनारसी चाय, सर्दी के दिनों में मिलने वाली मलइयो आदि यह सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी इससे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों को भी सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस रहेगी तैनात
सुरक्षा के लिहाज से पूरा बाजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। और यहां हमेशा पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। जाम से निजाज के लिए तीन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए सिटी कमांड सेंटर से पूरे बाजार की निगरानी होगी, पार्क के साथ ही खूबसूरती के लिए अन्य कार्य कराए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकंभरी नंदन सोंथालिया ने बताया कि नाइट बाजार का काम तेजी से चल रहा है। पुल के नीचे अब दुकानों को लगाने का काम हो रहा है और जल्द ही पुल के नीचे एक नए बाजार का नजारा काशी की जनता देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें