फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई सहित बड़े शहरों को जाने वाली ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर घर आने के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद में नौकरी कर रहे लोगों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत से कई ट्रेनों की सीटें नो रूम हो गई हैं। वहीं जिनमें सीटें हैं भी तो उनमें लंबी प्रतीक्षा सूची हैं।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12581 बनारस सुपरफास्ट और ट्रेन संख्या 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में स्लीपर, एसी 1, एसी 2 और एसी3 की सीटें उपलब्ध नहीं हैं। वहीं ट्रेन संख्या 15127 शिवगंगा में 2एस की सीट रिग्रेट हो गई है। बाकी की सीटें लंबी प्रतीक्षा में हैं। ट्रेन संख्या 12391 स्वतंत्रता सेनानी और ट्रेन संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेेस में स्लीपर और 2एस की सीट रिग्रेट हो गई हैं। जबकि दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 22435 वंदे भारत में सीसी में 230 और ईसी में 50 प्रतीक्षा में चल रही हैं। रविवार की तरह ही सोमवार और मंगलवार को ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत है।
मुंबई जाने वाली ट्रेेनों में लंगी वेटिंग
मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस में स्लीपर में सीट उपलब्ध नहीं है और 2एस रिग्रेट हो गया है। ट्रेन संख्या 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में स्लीपर और एसी3 में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। वहीं ट्रेन संख्या 22178 महानगरी एक्सप्रेस में स्लीपर की सीटें लंबी प्रतीक्षा में हैं तो 2एस में सीट उपलब्ध नहीं हैं। सीटों की स्थिति सोमवार और मंगलवार को भी सुधारने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें