फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: वाराणसी एयरपोर्ट पर 26 उड़ानें प्रभावित, मुंबई से 4.43 घंटे की देरी से पहुंचा विमान

Tue, 06 Jan 2026 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से 26 उड़ानें प्रभावित रहीं। इस दौरान मुंबई से 4.43 घंटे की देरी से विमान पहुंचा। दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता से आने वाले विमान भी देर से पहुंचे। 
विज्ञापन
Flight - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से मंगलवार को 26 उड़ानें प्रभावित रहीं। इसमें मुंबई से इंडिगो का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर सर्वाधिक 4.43 घंटे की देरी से पहुंचा। लगातार उड़ानों के प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर अकासा एयर की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान 2.18 घंटे, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 2.33 घंटे, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 30 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-वाराणसी 1.52 घंटे से पहुंची। 

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की फ्लाइट 27 मिनट, स्पाइसजेट की पुणे-वाराणसी-पुणे 1.40 घंटे, इंडिगो की दुर्गापुर-वाराणसी-वाराणसी 1.12 घंटे, बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 21 मिनट, दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की फ्लाइट 2.15 घंटे लेट रही। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ान कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 40 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शरजाह-वाराणसी-शरजाह एक घंटे और मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान 1.45 घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें