फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई: पहड़िया मंडी में अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 06 Jan 2026 05:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के पहड़िया मंडी में अधिकारियों की देखरेख में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। इस दौरान अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल की सबसे बड़ी सब्जी मंडी पहड़िया में अवैध अतिक्रमण पर मंडी प्रशासन का बुलडोजर गरजा। मंगलवार को यहां अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सब्जी मंडी की लगभग 12 आढ़तीयों ने अपनी दुकान के पीछे अतिक्रमण कर रखा था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर मंडी उपनिदेशक प्रशासन संजय कुमार सिंह ने पहड़िया सब्जी मंडी में सी क्लास की दुकानों में कारोबार कर रहे आढ़तीयों से अवैध अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया। इसके बावजूद अवैध निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मंगलवार को मंडी सभापति/एडीएम सीटी आलोक वर्मा, मंडी उपनिदेशक प्रशासन व मंडी सचिव विपुल कुमार तीन जेसीबी व भारी पीएसी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें