फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दिन में हवा, शाम को बढ़ गई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले रुक रुककर बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार आधी रात के बाद से शुरू कोहरे का असर सुबह नौ बजे तक देखने को मिला। इसके बाद दिन में धूप जरूर हुई लेकिन दिन भर करीब 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से नम पछुआ हवाओं के चलते रहने की वजह से उसका असर बहुत कम रहा।
विज्ञापन

इसी वजह से शाम को अन्य दिनों की तुलना में गलन भी बढ़ी रही। मौसम में बदलाव का असर तापमान में भी देखने को मिला। शनिवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार अभी छह फरवरी तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें