फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोहरे ने विमानों के संचालन पर डाला खलल, कई विमान देरी से पहुंचे एयरपोर्ट

Tue, 08 Dec 2020 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कोहरे के कारण आधा दर्जन विमान देर से एयरपोर्ट पहुंचे, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर गो-एयरवेज का विमान (संख्या- जी8 101) दिल्ली एयरपोर्ट से 8:40 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 10 बजे पहुंचता है, लेकिन धुंध के कारण विमान अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देर से एयरपोर्ट पहुंचा था। वहीं गो-एयरवेज का विमान (जी8 513) मुंबई एयरपोर्ट से 8:40 बजे उड़ान भरकर 10:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचता है, यह विमान भी एयरपोर्ट पहुंचने में 2 घंटे लेट हो गया।


विस्तारा एयरलाइंस के विमान संख्या यूके 621 मुंबई से 7:30 बजे सुबह उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह 9:50 बजे पहुंचता है, लेकिन यह विमान भी अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से पहुंचा। इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई 2136 दिल्ली से 9:15 बजे सुबह उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 10:40 बजे सुबह पहुंचता है, यह भी करीब 1 घंटे 40 मिनट देरी से पहुंचा है। एयर इंडिया का विमान संख्या 406 दिल्ली से सुबह 9:25 बजे उड़ान भरने के बाद सुबह 10:50 बजे की जगह 1 घंटे 30 मिनट से देरी से पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों ने देर से पहुंचने के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। गो-एयरवेज के विमान संख्या जी8 136 ने कोलकाता के लिए 2 घंटे 25 मिनट देश के उड़ान भरी। विस्तारा एयरलाइंस के विमान संख्या यूके 622 मुंबई एयरपोर्ट के लिए 2 घंटा 40 मिनट देर से उड़ान भरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें