फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में फूल, मिठाई और गुलाल का लगेगा तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के बाद किसकी जीत होगी और कौन हारेगा। इसका फैसला ईवीएम खुलने के बाद ही होगा, लेकिन प्रत्याशी और उनके समर्थक अभी से जीत के दावे कर रहे हैं। जश्न मनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। फूल और मिठाई के ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। लोगों ने तो हलवाई के साथ ही फूल-माला कारोबारियों के यहां एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इससे कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन

मिठाई की दुकान के मालिक विकास चक्रवाल ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान मुकाबला एकतरफा था। इस बार कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। ऐसे में अलग-अलग पार्टियों की ओर से ऑर्डर आने लगे हैं। जहां भाजपा ने 70 क्विंटल मोतीचूर के लड्डू का ऑडर दिया है। सपा की ओर से 20 क्विंटल बेसन के लड्डू का ऑर्डर आया है। रुझान आने के बाद जश्न के हिसाब से और बढ़ोतरी की आशा है। पहड़ियां स्थित मिष्ठान भंडार के संचालक ज्ञानेश्वर रस्तोगी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए 60 किलों मिठाई का ऑर्डर मिला है।
गेंदे की माला, गुलाब की पंखुड़ियों की मांग
जनसभाओं, रोड शो की वजह से फूल-माला कारोबारियों का पहले भी काफी लाभ मिला था। मलदहिया स्थित फूल मंडी संचालक विशाल दुबे ने बताया कि अब तक 10 क्विंटल फूलों का ऑर्डर आया है। गेंदे के फूलों संग गुलाब की पंखुड़ियों की ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन

गुलाल की बढ़ी मांग
दालमंडी स्थित गुलाल के थोक विक्रेता मोहम्मद आसिफ बताते हैं कि चुनावी माहौल को देखते हुए भगवा गुलाल के साथ-साथ कमल के फूल का खुशबूदार गुलाल भी आ गया है। पार्टी की ओर से एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। लाल और हरे रंग के गुलाल के लिए 20 किलो के ऑर्डर अब तक मिल चुके हैं।
ढोल-नगाडेे़ की भी बुकिंग
चुनाव का फैसला आने के पहले पार्टियां जश्न मनाने के लिए ढोल-नगाड़े की भी बुकिंग करवा रही हैं। ढोल संचालक रितेश ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों की ओर से ढोल और नगाड़े को लेकर बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें