पुलिस अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हालात का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कमिश्नरेट पुलिस की विशेष निगरानी है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने काशी और वरुणा जोन के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार की दोपहर अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व अपराध) संतोष कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने लंका के सामनेघाट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जायजा लिया।
लंका थाने की फोर्स संग पुलिस अधिकारियों ने मारूती नगर, बालाजी, मदरवां, विश्वसुन्दरी पुल से गढ़वा आश्रम तक तटीय इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानी। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व अपराध) संतोष कुमार सिंह ने लंका थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को बाढ़ में फंसे हुए घर और लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया।
एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने लोकल पुलिस की टीम बना कर बाढ़ राहत बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ एनडीआरएफ टीम को भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लगातार भ्रमण करते हुये राहत बचाव कार्य व सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया।