फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के बच्चों ने लिखी पीएम मोदी को पाती, बताई अपने मन की बात

Fri, 26 Aug 2022 05:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर के बच्चों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पाती लिखी।  
विज्ञापन
पीएम के नाम पाती के संग बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर के बच्चों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पाती लिखी।  पीएमओ कार्यालय के निर्देश पर बच्चों ने देश के प्रधानमंत्री को मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने मन की बात पत्र में लिखकर सोशल मीडिया व डाक द्वारा भेजा।

विज्ञापन


बच्चों ने पीएम के नाम पाती में मेरा सपनों का भारत कैसा हो विषय पर अपने अपने विचार लिखे हैं। कक्षा तीन, चार व पांच के लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया है कि सरकारी विद्यालय के हम बच्चों को असमान शिक्षा व्यवस्था का दंश झेलना पड़ता है। जिसकी वजह से सामाजिक उपेक्षा सहनी पड़ती है।

सरकारी विद्यालयों की भांति प्राइवेट स्कूलों में भी निर्धारित विषय, पुस्तक व गतिविधियां लागू की जानी चाहिए जिससे प्राइवेट और सरकारी में कोई अंतर न हो सके। कुछ बच्चों ने महंगाई तो वहीं कुछ बच्चों ने बाल मजदूरी समाप्त करने में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। कई बच्चों ने प्रदूषण व पर्यावरण के मुद्दे पर भी अपने विचार भेजे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों ने पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों ने उत्साह के साथ अपने सांसद व प्रधानमंत्री को अपने मन की बात लिखी है। पत्र लिखने में विद्यालय के सहायक अध्यापक सुनील कुमार, प्रीति सोनकर, सिद्धनाथ, कौशल, राहुल, वेद,रामाश्रय , निशा व नगीना सिंह ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें