फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Alert: काशी में दूसरी बार चेतावनी बिंदु से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, गाजीपुर में खतरे का निशान पार; अलर्ट

Thu, 28 Aug 2025 06:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण उसकी सहायक नदी वरुणा भी बढ़ाव पर है। आबादी वाले इलाके में पानी भर जाने से लोग पलायन का मजबूर हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। बुधवार की शाम 6 बजे तक जलस्तर 70.66 मीटर रिकॉर्ड किया जो चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से ज्यादा है। यह दूसरा मौका है जब इस सीजन में जलस्तर चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा है। 

विज्ञापन

अस्सी घाट पर अपने सामान सहेजकर ले जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के चलते वरुणा नदी के तटीय क्षेत्रों में चिंता बढ़ी। रामपुर दलित बस्ती बाढ़ के पानी से घिर गई है। यहां के 8 परिवारों के 50 लोगों को सुरक्षित निकालकर रामपुर प्राथमिक विद्यालय के राहत शिविर में पहुंचाया गया है। दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस चौकी डूबने से एक फीट बची है।

अस्सी घाट पर पानी में छलांग लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
भदोही तीन दिन में 4.5 मीटर बढ़ी गंगा, नौका संचालन फिर बंद
जिले में तीन दिन के अंदर गंगा का जलस्तर तीन मीटर बढ़ गया है। इससे नौका संचालन एक बार फिर बंद कर दिया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को गंगा का जलस्तर 78.800 मीटर रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में ही जलस्तर लगभग एक मीटर बढ़ा है।

अस्सी घाट पर चढ़ा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर : 72 घंटे में 3.99 मीटर बढ़ा जलस्तर
जिले में गंगा का जलस्तर 72 घंटे में 3.99 मीटर बढ़ गया है। जलस्तर 76.540 मीटर पहुंचा है जो चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर के करीब है। खतरे का निशान 77.724 मीटर है।

नाव पर लोगों को आगाह करती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
चंदौली : चेतावनी बिंदु पार, खतरे के निशान से 66 सेमी नीचे बह रही गंगा
जिले में बुधवार की भोर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। सुबह 10 बजे ही जलस्तर चेतावनी बिंदु से 16 सेमी ऊपर था जो खतरा बिंदु से 66 सेमी कम है। यदि इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ा तो गुरुवार को गंगा खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ के कारण खड़ी नाव। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर : 25 दिन में दूसरी बार खतरे के बिंदु पार गई गंगा
जिले में 25 दिन बाद ही गंगा का जलस्तर दूसरी बार खतरा बिंदु 63.105 मीटर पार कर गया। बुधवार की सुबह जलस्तर 63.380 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इससे रेवतीपुर-गहमर बाईपास मार्ग पर 50 मीटर के दायरे में दो फीट तक पानी लग गया।
विज्ञापन

डूब गया आरती स्थल। - फोटो : अमर उजाला
हसनपुरा, वीरऊपुर, नसीरपुर के मुख्य मार्ग पर डेढ़ फीट तक पानी लगा है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि जिले के 101 स्कूल बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकांश स्कूलों के रास्ते और कुछ के बरामदे तक बाढ़ का पानी पहुंचाहै। बाढ़ प्रभावित स्कूलों का संचालन पास ही सुरक्षित जगह पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें