फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पदयात्रा निकाल सीएम से मिलेंगे यूपी कॉलेज के छात्र, डीएम को पत्रक; धरना जारी

Thu, 28 Aug 2025 05:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

हॉस्टल आवंटन को लेकर यूपी काॅलेज में धरना लगातार जारी है। अब वे पदयात्रा निकालेंगे और सीएम योगी से मिलेंगी। इसके लिए छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी साैंपा है।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिलेंगे यूपी कॉलेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: यूपी कॉलेज में हॉस्टल आवंटन की मांग पर अड़े छात्रों ने धरने के आठवें दिन पदयात्रा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की घोषणा की। डीएम को एक प्रार्थना पत्र भी भेजा। इसमें बताया गया है कि राजर्षि के मूल्यों की रक्षा के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पदयात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पहले वर्ष में प्रवेश पा चुके छात्रों का भी धरने को समर्थन मिल गया है।

विज्ञापन


इस मामले के बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने कहा कि यूपी कॉलेज के कुल 7200 छात्र हैं। इनमें से 42 को चिह्नित किया गया है। जो धरने में शामिल होंगे, उनके घर पर नोटिस भेजा जाएगा। मां-बाप को कैंपस में बुलाकर हिदायत दी जाएगी।

यदि इसके बाद भी धरने में शामिल होते हैं तो उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से रोक दिया जाएगा। प्रो. सिंह ने कहा कि हॉस्टल तभी खोला जाएगा जब वह ऐसी स्थिति में हो। जिला प्रशासन जिम्मेदारी ले। कॉलेज का कोई भी शिक्षक वार्डेन या चीफ वार्डेन हॉस्टल की जिम्मेदारी नहीं लेगा।

विज्ञापन

यूपी कॉलेज में धरना जारी, सात दिन से प्राचार्य नहीं पहुंचे ऑफिस
यूपी कॉलेज में धरना और विरोध के चलते प्राचार्य एक सप्ताह से अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे हैं। प्रवेश सेल या फिर अपने आवास से ही कॉलेज का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है कि इसके चलते वह कार्यालय में पहुंचने में असमर्थ हैं। वह सुबह से दोपहर तक प्रवेश सेल और उसके बाद अपने आवास से कामकाज निपटाते हैं। इससे कॉलेज का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

प्राचार्य प्रो. डीके सिंह के मुताबिक उन्होंने पुलिस, प्रशासन और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा समेत कई अधिकारियों से 10 से ज्यादा शिकायतें कर दी हैं। धरनारत 10 से ज्यादा छात्रों का नाम पुलिस को सौंपा है। इसमें आठ पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र हैं। शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए चार बार तहरीर भी दी गई है। दूसरी ओर 20 से ज्यादा छात्र हॉस्टल आवंटन की मांग पर नौवें दिन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से जारी हिदायत और शिकायत पत्र को लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

जर्जर दीवार गिरकर दे सकती है हादसे को दावत
प्रो. सिंह ने बताया कि जर्जर न्यू हॉस्टल की दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। ऐसे में नए छात्रों को हॉस्टल आवंटित नहीं किया जा सकता। विश्वविद्यालय बनने की अवस्था में आ चुके यूपी कॉलेज में नए हॉस्टल बनाए जाएंगे। ऐसे में 15-20 कमरों के लिए 400 कमरों वाला हॉस्टल खोलकर क्यों रिस्क लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें