फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी से खजुराहो के बीच शुरू होगी फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री ने दो एफटीओ केंद्र का किया लोकार्पण

Wed, 26 Jul 2023 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिंधिया ने कहा कि खजुराहो में प्रारंभ हुए दो फ्लाइट ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन (एफटीओ) में से एक देश का नहीं, बल्कि एशिया का महत्वपूर्ण कॉमर्शियल हेलिकॉप्टर पायलट लाइसेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है।
विज्ञापन
flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छतरपुर जिले के खजुराहो में दो एफटीओ केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने शीघ्र ही खजुराहो से वाराणसी के बीच विमान (वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट) की सेवा आरंभ करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- Varanasi: शहर के डॉक्टरों को बड़ी राहत, सरचार्ज पर भारी छूट, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने लगाई मुहर

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि खजुराहो में प्रारंभ हुए दो फ्लाइट ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन (एफटीओ) में से एक देश का नहीं, बल्कि एशिया का महत्वपूर्ण कॉमर्शियल हेलिकॉप्टर पायलट लाइसेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है। अब खजुराहो की पहचान एक पर्यटक स्थल के रूप में न होकर एक एफटीओ केंद्र के रूप में भी होगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल, मध्य प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला के साथ जनप्रतिनिधि, केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें