लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हैदराबाद के बीच अकासा एयर की नई सीधी विमान सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। यात्रियों का स्वागत करते हुए एयरलाइंस अधिकारियों ने बोर्डिंग पास सौंपा। पहले दिन एयरपोर्ट से 180 यात्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
अकासा एयरलाइंस की विमान संख्या क्यूपी 1633 ने हैदराबाद से अपने निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे 182 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी और वाराणसी सुबह 8.15 बजे पहुंचा।
वाराणसी से 180 यात्रियों को लेकर विमान संख्या क्यूपी ने 1634 सुबह 8.55 बजे उड़ान भरी और सुबह 11.05 बजे हैदराबाद पहुंचा। एयरलाइंस के अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि धार्मिक नगरी से हैदराबाद का जुड़ाव और आसान हो गया। इससे पर्यटकों को काफी राहत होगी।