राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में बैठक कर सावन की तैयारियों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी ने एलएनटी कंपनी की ओर से कई स्थानों पर सड़क खोदने की जानकारी दी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर एलएनटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि कई पत्र देने के बाद भी एलएनटी पर एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है। इस पर मंत्री ने डीएम से बात कर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। साथ ही पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के शिवपुर भरलाई स्थित कमला मार्केट में खोदी गई सड़क की तत्काल मरम्मत कराने को कहा।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अभियंता से कहा कि बारिश में निर्माणाधीन सड़कों की आवश्यकतानुसार पैचवर्क कराएं। सावन के शुरू होने से पहले पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कराएं। इस मार्ग पर सफाई और प्रकाश की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई।