फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Diversion: मुंबई और हैदराबाद से काशी आ रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, तेज बारिश में काटता रहा चक्कर

Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शुक्रवार को रात में तेज बारिश के कारण मुंबई और हैदराबाद से वाराणसी आ रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट की गई। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट डायवर्ट। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मुंबई से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 5028 अपने निर्धारित समय रात्रि 9:45 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची। एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन तेज बारिश के कारण दृश्यता काफी कम थी। इसलिए लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली और विमान हवा में कई चक्कर काटता रहा।

विज्ञापन


मौसम ठीक नहीं होने के कारण विमान को नजदीकी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसी प्रकार हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 501 अपने निर्धारित समय रात 10 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची और लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन इस विमान को भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

मुंबई से आने वाला विमान वापस 6 ई 5029 बनकर मुंबई जाता है, लेकिन विमान डायवर्ट होने के कारण विमान से मुंबई जाने वाले यात्री देर रात तक विमान के इंतेजार में टर्मिनल बिल्डिंग में बैठे रहे।
विज्ञापन


वहीं, हैदराबाद से आने वाला विमान विमान भी 6 ई 6683 बनकर वापस हैदराबाद जाता है, लेकिन डायवर्ट होने के कारण उपरोक्त विमान के यात्री भी विमान के इंतेजार में टर्मिनल में बैठे रहे। इस दौरान विमानन कंपनी के अधिकारियों से यात्रियों की नोक झोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें