कोरोना से पहले साल 2018 में मुख्यमंत्री योगी ने विमान यात्रा का शुभारंभ किया था। कोरोना में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लग गई थी, जिससे वजह से विमान सेवा बंद हो गई थी। हफ्ते में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को विमान सुबह सात बजे काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 7.55 पर वाराणसी पहुंचेगा। वाराणसी से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर 9.30 पर काठमांडू पहुंचेगा। इसका किराया 6782 व 12582 के बीच होगा।
बुद्धा एयरलाइंस की ओर से प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए बुद्धा एयरलाइंस टिकट में टूर पैकेज की सुविधा भी दे रहा है। इस पैकेज में आवाजाही के साथ ही थ्री स्टार होटल में रुकने व घूमने तक की सुविधा है। लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुद्धा एयरलाइंस की ओर से संचालित सेवा के तहत यात्री अपनी बुकिंग करा रहे हैं।
बुद्धा एयर के मैनेजर उधव सुवेदी ने बताया कि कंपनी की ओर से पिछली बार भी टूर पैकेज दिया गया था, जिसमें सबसे कम दाम की शुरुआत 24 हजार से हुई थी। इस बार कंपनी 20 हजार में शुरुआती पैकेज दे रही है। यात्रियों को काठमांडू में पशुपतिनाथ दर्शन, पोखरा, चितवन पार्क और प्राकृतिक सुरम्य स्थलों को घूमने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अलग अलग पैकेज के हिसाब से तीन से चार रात रुकने की सुविधा और स्थानीय स्तर पर वाहन के साथ ही गाइड की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।