फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में पांच साल की मासूम से दस साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के एक गांव की पांच वर्षीय मासूम के साथ 10 साल के बच्चे द्वारा रेप करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के लेकर मासूम के पिता ने बुधवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी बच्चे की तलाश की जा रही है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला में उसकी बेटी पढ़ती है।

मंगलवार को छुट्टी होने के बाद वह विद्यालय से घर आई। दोपहर बाद घर से कुछ ही दूरी पर खेल रही थी। इसी दौरान दस वर्ष का बालक उसे बुलाकर कुछ दूर स्थित खंडहरनुमा विद्यालय में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया।
विज्ञापन


बच्ची किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। पुलिस ने कहा कि  नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें