फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित हुए पांच ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिले के पांच ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। यह पुरस्कार शासन की ओर से तय नौ मानकों पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मिला। प्रधानों ने सम्मान पाकर मुख्यमंत्री का और अपने गांव की जनता का आभार प्रकट किया। ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है।
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाॅल में मुख्यमंत्री ने जिले के पांच ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व चेक देकर सम्मानित किया। सेवापुरी के ग्राम पंचायत भीषमपुर के ग्राम प्रधान राकेश सिंह, जगापट्टी के घनश्याम सिंह यादव, पिंडरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रसूलपुर के कैलाश यादव, भोपतपुर के मनीष पांडेय तथा बबियांव की ग्राम प्रधान सरोज को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श पटेल ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए एक जून से शुरू है आवेदन
पंचायती राज विभाग की ओर से जिले की 694 ग्राम पंचायत वर्ष 2023-24 में सीएम पंचायत पुरस्कार के लिए हमारी पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नौ मानकों (जिनमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव शामिल हैं) पर किए गए कार्यों के आधार पर अंक जोड़े जाएंगे। इसी के हिसाब से पुरस्कार के लिए गांवों का चयन होगा। सभी पंचायतों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय प्रदर्शन मूल्यांकन समिति बनाई जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें