फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव ने की PM Modi की तारीफ, 'पीएम ने दिलाई योग को पहचान'

Fri, 02 Jun 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन  डॉ. जयदीप आर्य खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की योगासन स्पर्धा में बतौर अतिथि आमंत्रित हैं। डा. आर्य ने योगासन प्रतियोगिता में व्यस्त पलों के बीच थोड़ा समय निकालकर मीडिया से बातचीत की और कहा कि भारत में योगासन का स्वर्णिम काल आने वाला है।
विज्ञापन
नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स चल रहे हैं। आज योग एथलीट्स अपना दमखम दिखा रहे हैं। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योगासन भारत देश की मूल विधा है। वैसे तो यह प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा रही है, मगर वैश्विक स्तर पर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रयास और पहल से नई पहचान दिलाई है। आज न केवल यूरोप, बल्कि लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी देशों में भी लोग योगासन करते देखे जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि योगासन को खेलों की दुनिया में विश्व स्तरीय पहचान दिलाने में भारत का अहम योगदान है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: PM Modi करेंगे अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन  डॉ. जयदीप आर्य खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की योगासन स्पर्धा में बतौर अतिथि आमंत्रित हैं। डा. आर्य ने योगासन प्रतियोगिता में व्यस्त पलों के बीच थोड़ा समय निकालकर मीडिया से बातचीत की और कहा कि भारत में योगासन का स्वर्णिम काल आने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार के बढ़ावे और प्रयासों का नतीजा ही है कि आज योगासन यूनिवर्सिटी खेलों में सर्वाधिक खिलाड़ियों वाला खेल बन गया है। महिलाएं और युवा अब तेजी से खेलों से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल आठ से 12 मार्च तक योगासन की वीमेन लीग 10 का दम का आयोजन किया गया। इसमें 10 राज्यों की कुल 2500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह ऐसी लीग है जिसमें महिलाएं घर पर रहकर ही खुद को योगासन की मदद से स्वस्थ रख सकती हैं। डॉ. आर्य ने बताया कि भारत समेत दुनिया के लगभग 40 देशों में योगासन स्पोर्ट्स का आयोजन हो रहा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि देश के 30 राज्यों में योगासन फेडरेशन युवा एथलीटों की नई पौध को तैयार हो रही है और योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। योगासन फेडरेशन को राष्ट्रीय फेडरेशन भारत सरकार से मान्यता भी प्राप्त है। आने वाले दिनों में एशियाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड योगासन टूर्नामेंट में भारतीय योगासन एथलीट अपनी प्रतिभा का परचम लहराते नजर आएंगे, यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें