मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी महुअरिया गांव में रविवार रात बिजली गिरने से निर्मला देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि निर्मला की मौत हुई है।
इसी तरह जमालपुर थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरने से घर में दौड़े हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर जीउत यादव (50) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जीउत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, पड़री थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक गांव में रविवार की रात बारिश के दौरान गिरी बिजली से एक मकान की छत ढह गई। इससे नीचे सो रहे परिवार के चार लोग शिवप्रसाद शर्मा (28), उनकी पत्नी ज्योति शर्मा (24), पुत्र प्रतीक शर्मा (3) और पुत्री अंशिका शर्मा (1) दब गए। शिव प्रसाद शर्मा व प्रतीक का बांया पैर टूट गया है।