बलिया के भरौली में शनिवार की अपराह्न ढाई बजे बिजली गिरने से निर्माण कार्य में लगे राजगीर सेराज(22) और उसका भाई धन्नू(24) पुत्र माजिद झुलस गए। इनमें सेराज की बक्सर स्थित निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। धन्नू का घर पर ही इलाज चल रहा है। उधर, गोविंदपुर निवासी विजय राम पुत्र झारखंडेय राम झुलस गया। उसका उपचार बक्सर के एक निजी चिकित्सालय मे चल रहा है।
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरसोता गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे विजय बहादुर(40) की बिजली गिरने से मौत हो मौत हो गई। वहीं बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव में बिजली गिरने से राजेश कुमार यादव(18) पुत्र लालजी यादव निवासी सागोबांध की मौत हो गई।