विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आजम खान पर प्रदेश सरकार साजिश के तहत मुकदमा करवा रही है। यूपी सरकार इसी बहाने समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है।
बीएचयू अस्पताल के न्यूरो वार्ड में भर्ती सपा नेता चितेश्वर सिंह को देखने आए चौधरी ने कहा कि जहां तक जौहर विवि को लेकर हो रही कार्रवाई की बात है तो इसकी जमीन से लेकर अन्य कागजी कार्रवाई सरकार की जानकारी में हुई। अब इस तरह की कार्रवाई से विवि को बंद करने की साजिश सरकार रच रही है।
यहां हिंदू और मुस्लिम सभी समाज के बच्चे पढ़ रहे हैं। सोनभद्र में हिंसा के लिए रामगोविंद ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा होगा, यह प्रशासन को भी पता था।