फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब तक फरार

Sun, 17 Oct 2021 03:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भगवानपुर में शुक्रवार की रात दबिश देने गई लंका थाने की पुलिस पर पथराव के मामले में रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हमले में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट के वांछित आरोपी के घर दबिश देने गई वाराणसी के लंका थाने की पुलिस पर हमले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। लंका क्राइम टीम के इंस्पेक्टर महातम यादव के अनुसार सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट मामले में आरोपी माता प्रसाद सोनकर, दिनेश सोनकर, प्रियांशु सोनकर, साजन सोनकर, विशाल सोनकर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी विपिन सोनकर अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। बता दें कि शुक्रवार रात लंका थाने की क्राइम टीम को सूचना मिली कि सीर गोवर्धनपुर निवासी नानक यादव से 40 हजार लूट की वारदात का अंजाम देने वाला आरोपी विपिन सोनकर भगवानपुर स्थित मकान पर है।
पढ़ेंः शाइन सिटी फर्जीवाड़ा: करोड़ों के घोटाले का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, चार सितारा होटल में नाम बदलकर रह रहा था
विज्ञापन


महिलाओं और मुंह पर गमछा बांधे युवकों ने किया था पथराव
रात में बीएचयू चौकी इंचार्ज दीपक कुमार टीम के साथ दबिश डालने उसके घर पहुंचे। विपिन सोनकर को हिरासत में लेने पर परिजन सहित आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। घर की छतों से महिलाओं और लड़कों ने पथराव शुरू कर दिया। मुंह पर गमछा बांधे युवकों ने लाठी-डंडे और पत्थरबाजी कर हिरासत में लिए गए विपिन को छुड़ा लिया।
Trending Videos

पुलिस ने इलाके में की ताबड़तोड़ छापेमारी

इस दौरान पत्थरबाजी में चौकी इंचार्ज दीपक कुमार का हाथ फ्रैक्चर हो गया और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई। हालांकि बाद लंका पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन आरोपी नहीं मिला।

घर में सिर्फ महिलाएं ही रहीं। घटना के बाबत चौकी इंचार्ज दीपक की तहरीर पर विपिन सोनकर व एक अज्ञात पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

डिलिवरी मैन और राहगीरों से करता है लूट

पुलिस के मुताबिक भगवानपुर का रहने वाला विपिन सोनकर का नाम आए दिन लूट और छिनैती की घटनाओं में आता रहता है। उसके खिलाफ डिलिवरी मैन, राहगीरों, एंबुलेंस चालकों को धमकाकर धन उगाही जैसी शिकायतें आ चुकी हैं। दो माह पूर्व लंका दूध सट्टी के पास हुई हवाई फायरिंग में भी विपिन की संलिप्ता सामने आई थी।
पढ़ेंः  पीएम मोदी का बनारस दौरा: कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें