फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer: अग्निवीर परीक्षा के लिए पहली बार गाजीपुर में भी बने तीन सेंटर, 13 भाषाओं में होंगे पेपर; जानें खास

Thu, 19 Jun 2025 10:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में अग्निवीर के अभ्यर्थियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। 13 भाषाओं में होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले के तीन केंद्रों में रोजाना चार पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती की लंबी दौड़ में भाग लेते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर में इस बार ज्यादा आवेदन आने की वजह से पहली बार गाजीपुर में भी तीन परीक्षा सेंटर बनाया गया है। वाराणसी और गोरखपुर में पहले ही 6-6 सेंटर बनाए गए थे। इस बार परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जाएगी। अग्निवीर की लिखित परीक्षा 30 जून से होगी। इस पर जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। 

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार परीक्षाएं रोजाना एक दिन में चार पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 8:30 से 9:30 तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे सेंटर पर पहुंचना होगी। 8 बजे सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली परीक्षा सुबह 11:30 से 12:30 तक कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा। 11 बजे के बाद सेंटर पर किसी का प्रवेश नहीं हो पाएगा।

वहीं तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 तक कराई जानी है। इसके लिए अभ्यर्थी 1 बजे तक सेंटर पर पहुंच जाए क्योंकि 2 बजे के बाद प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चतुर्थ पाली की शाम के 5:30 से 6:30 तक होगा। 4 बजे अभ्यर्थी सेंटर पर पहुंच जाए, क्योंकि 5 बजे के बाद प्रवेश नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां पूर्ण

पहली बार परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जा रही है, जो अभ्यर्थी जिस भाषा में चाहे चयन कर परीक्षा दे सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अग्निवीर के लिए ज्यादा आवेदन आए है। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। इसके देखते हुए गाजीपुर में भी सेंटर बनाया गया है। इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं 10243 अभ्यर्थियों ने दोनों ट्रेड के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें