पहली बार परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जा रही है, जो अभ्यर्थी जिस भाषा में चाहे चयन कर परीक्षा दे सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अग्निवीर के लिए ज्यादा आवेदन आए है। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। इसके देखते हुए गाजीपुर में भी सेंटर बनाया गया है। इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं 10243 अभ्यर्थियों ने दोनों ट्रेड के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है।