फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आग से बचाव को बरेका में कोड ऑफ प्रैक्टिस का विमोचन

Sat, 29 May 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महाप्रबंधक अंजली अग्रवाल ने पद्धति संहिता (कोड ऑफ प्रैक्टिस) का विमोचन शनिवार को वर्चुअल माध्यम से किया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक अंजली अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना में आग और अन्य ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं से बचाव के लिए पद्धति संहिता (कोड ऑफ प्रैक्टिस) का विमोचन शनिवार को महाप्रबंधक अंजली अग्रवाल ने वर्चुअल किया। इसमें कार्यशाला, कार्यालयों और कॉलोनी क्षेत्रों में आग से बचाव के लिए दिशा निर्देशों की जानकारियां है।

विज्ञापन


महाप्रबंधक अंजली अग्रवाल ने कहा कि अनूठे अग्नि सुरक्षा बुलेटिन के माध्यम से कार्यशाला, कार्यालय भवन, अस्पतालों, आवासीय परिसर, बाजार स्थान, तेल और स्नेहक भंडारण के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों सहित पार्क, डीजी सेट और पावरहाउस के लिए गर्मी के मौसम में अग्नि सुरक्षा को ली जाने वाली सावधानियों को संकलित किया है। यह बुलेटिन बनारस रेल इंजन कारखाना के कार्यशाला और कार्यालयों की अग्नि से सुरक्षा के लिए तैयारी को बढ़ाने में बहुत उपयोगी होगा। संरक्षा विभाग ने बीएलडब्ल्यू कैंपस और शॉप फ्लोर के हर क्षेत्र को कवर करते हुए इस कोड ऑफ प्रैक्टिस को संकलित करने के लिए अच्छा कार्य किया है।

विमोचन के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विनीत कुमार सक्सेना, मुख्य संरक्षा अधिकारी नितिन मेहरोत्रा, पीआरओ राजेश कुमार अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें