फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज: दो दिन में कोरोना मुक्त हुई नवजात, बीएचयू में निगेटिव मां ने दिया था संक्रमित बच्ची को जन्म

Sat, 29 May 2021 09:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला की बीएचयू अस्पताल में 25 मई को डिलिवरी हुई तो उसने बच्ची को जन्म दिया। उससे पहले महिला का टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डिलिवरी के बाद बच्ची का टेस्ट हुआ तो 26  मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 27 मई को दोबारा सैंपल लिया गया तो 28 को रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
संक्रमित बच्ची। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में भर्ती जिस महिला की डिलिवरी के बाद जन्मी बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। खास बात यह है कि दो दिन में ही उसकी निगेटिव रिपोर्ट आने को लेकर अब परिजन भी हैरान हैं। उधर मां की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है।

विज्ञापन


मूल रूप से चंदौली के सेमरा निवासी जिस महिला की 25 मई को डिलीवरी हुई तो उस समय उसकी खुद की कोरोना रिपोर्ट तो निगेटिव थी लेकिन जन्म के बाद जो बच्ची हुई उसकी 25 मई को कोरोना जांच का सैंपल लिया गया। आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब से 26 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद से परिवार के सदस्य सहित अन्य लोग हैरान थे।

बीएचयू अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में डिलीवरी के बाद भर्ती महिला के साथ ही उसकी संक्रमित बच्ची भी रह रही थी। महिला की दोबारा 27 मई को कोरोना जांच कराई गई तो उसकी रिपोर्ट भी 28 मई को निगेटिव आई है। उधर शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिजनों के कहने पर नवजात बच्ची का दूसरा सैंपल भी उसी लैब में जांच के लिए भेजा गया तो वो रिपोर्ट भी उसी लैब से शुक्रवार देर रात यानी 28 मई को निगेटिव आ गई। फिलहाल मां और नवजात बच्ची दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें