फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-भटनी डेमू में आग लगने से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे यात्री

Fri, 11 May 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी से भटनी जा रही डीएमयू ट्रेन की बोगी के नीचे से शुक्रवार को अचानक आग निकलने लगी। सारनाथ और कादीपुर रेलवे स्टेशन के बीच घटी इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कई यात्री ट्रेन के रुकने से पहले ही बोगी से छलांग लगा दी जिसके चलते कई यात्रियों को चोटें भी आई। रेलकर्मियों ने यात्रियों की सहायता से आग को बुझाया। चेकअप के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

वाराणसी से भटनी जा रही डेमू शाम वाराणसी से भटनी के लिए रवाना हुई। कादीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से करीब 300 मीटर पहले लगभग 4:45 बजे ट्रेन के पहले, दूसरे सवारी डिब्बे के पहियों के समीप से आग निकलने लगी।
विज्ञापन


पहियों के नीचे से जबरदस्त धुआं निकल रहा था। ट्रेन को रोका गया। चालक, रेलवे कर्मचारी व यात्रियों ने ट्रेन में रखे फायर हाइड्रेँट से आग बुझाना शुरू किया। इसके साथ ही यात्रियों ने भी पास रखे पीने के पानी से आग बुझाने में मदद की।

हादसे के बाद ट्रेन को कादीपुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व चौबेपुर थाने से पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

कादीपुर स्टेशन मास्टर राणा सिंह ने बताया कि ब्रेक लेते ही ट्रेन में आग लग गई। रबड़ चिपक गया था। शाम लगभग सात बजे ट्रेन को जांच के बाद रवाना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलेव वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंड होने के चलते आग लगी थी। इसमें किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नही हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें