फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटे कई गैस सिलेंडर 

Wed, 20 Feb 2019 10:28 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मिठाई की दुकान में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार शाम को के बड़ा हादसा हो गया। शहर के गोलघर कचहरी के पास मंगलवार की देर शाम राजश्री स्वीट्स में अचानक आग लग गई। यह घटना सिलेंडर के फटने से हुई है। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


कचहरी स्थित गोलघर चौराहा के समीप की बिल्डिंग के भूतल पर राजेश गुप्ता का राजश्री मिष्ठान भंडार है जबकि प्रथम और द्वितीय तल पर गोदाम और कारखाना है। बताया जाता है कि द्वितीय तल पर गैस सिलिंडर में लीकेज हुआ तो काम करने वाले स्टाफ मौके से भाग निकले।

इसके थोड़ी ही देर बाद द्वितीय तल को आग की लपटों ने घेर लिया और सिलिंडरों में एक-एक कर धमाके होने लगे। मिष्ठान भंडार के सामने स्थित कचहरी पुलिस कर्मियों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां एक-एक कर आईं।
विज्ञापन


इसके साथ ही मौके पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
उधर, राजेश गुप्ता ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता के लिए आभार जताते हुए कहा कि यदि आग बुझाने का काम जल्द शुरू न किया गया होता तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। 

आग बुझाने के दौरान फायर अफसर योगेंद्र चौरसिया और एक सिपाही के साथ ही शीशे चटकने से कुछ राहगीर घायल हो गए। इस दौरान एक घंटे से ज्यादा समय तक कचहरी से अर्दली बाजार मार्ग पर आवागमन ठप रहा और मौके पर सैकड़ों तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें