फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जौनपुर में ब्यूटी पार्टर और कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण, पूरा सामान जलकर राख

Sat, 31 Oct 2020 09:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
आग से दुकान का सामान जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार की रात अचानक से कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने कुछ लोगों पर जान बूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग में करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर के सरायरुस्तम मार्ग पर सरायरुस्तम गांव निवासी सीमा गुप्ता की अनुभव ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान है। रात करीब 9 बजे वह दुकान बं कर घर चली गई।


रात को करीब 12 बजे दुकान में अचना आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने सीमा गुप्ता को जानकारी दी। वह बदहवाश मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फर्नीचर, कॉस्मेटिक सामान, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, बैट्री आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। दुकान की संचालिका सीमा गुप्ता का आरोप है कि दुकान में किसी ने आग लगाई है। इस बाबत थाने मे तहरीर दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें