फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जूते-चप्पल के शोरूम में आग लगी, लाखों का सामान जला; शॉर्ट सर्किट बनी वजह

Sun, 07 Apr 2024 11:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: 
विज्ञापन
अगलगी के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका-अस्सी मार्ग पर स्थित जूते-चप्पल के शोरूम के गोदाम में रविवार की देर शाम आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपये मूल्य के जूते-चप्पल जल कर राख हो गए। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

विज्ञापन




लंका-अस्सी मार्ग पर स्थित एक व्यावसायिक भवन में जूते-चप्पल का ब्रांडेड कंपनी का शोरूम है। शोरूम के बेसमेंट में उसका गोदाम है। शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी तो धुआं उठा और शोरूम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक आग की लपटें विकराल हो चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मी दुकान के नीचे बेसमेंट में बने गोदाम में घुसना चाहे तो उन्हें सफलता नहीं मिली। अंतत: गोदाम के चैनल को काटकर दमकल कर्मी अंदर घुसे और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए। शोरूम के मैनेजर पंकज यादव ने बताया कि गोदाम में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जल कर नष्ट हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें