फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, चार घंटे तक रूट बाधित; यात्री रहे परेशान

Wed, 27 Mar 2024 10:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

बिहार के कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दर्जनों ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी हैं तो वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। जिससे यात्री परेशान हैं। 
विज्ञापन
chandauli news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर कारीसाथ और बिहिया स्पेशल के बीच मंगलवार की रात होली स्पेशल ट्रेन में आग लगने से रूट बाधित हो गया। ऐसे में इस रूट की ट्रेनों को घंटों जहां तहां रोक दिया गया। वहीं सात ट्रेनों को रूट बदल कर गंतव्य की ओर भेजा गया। ऐसे में पटना से आने वाली ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन पर पांच घंटे विलंब से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद रात साढ़े 12 बजे से रूट बाधित हुआ जो सुबह छह बजे चालू हुआ। इस दौरान बांद्रा पटना सुपरफास्ट बिहिया में, बनारस आरा मेमू पैसेंजर बिहिया में, पुणे मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट होली स्पेशल रघुनाथपुर में, विभूति एक्सप्रेस बक्सर में, दानापुर पुणे गहमर में, विक्रमशिला एक्सप्रेस चौसा में, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस दिलदारनगर में, अजीमाबाद पटना एक्सप्रेस दराैली में, डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दरौली में, नई दिल्ली पटना राजधानी एक्सप्रेस जमनिया में, अकालतख्त एक्सप्रेस धीना में, जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस सकलडीहा में खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रूट बदलने के कारण दानापुर पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसी तरह सहरसा बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। कामाख्या एक्सप्रेस, सीमांचल, अहमदाबाद, महानंदा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, विभूति आदि ट्रेनें भी लगभग पांच घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें