फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो के मामले में केस दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश

Mon, 29 Oct 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फेसबुक पर काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज से विवादित पोस्ट और आपत्तिजनक वीडियो के मामले में बनारस के कैंट थाने में रविवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर एसपी क्राइम की ओर से कराई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को हिदायत दी है कि विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न होने पाएं। वहीं, विवादित और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में गुरुवार की रात दीवार टूटने के बाद बिगड़े माहौल का वीडियो बनाकर फेसबुक पर काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज द्वारा शुक्रवार रात 12:37 बजे पोस्ट किया गया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के साथ ही माहौल बिगाड़ने वाली विवादित बातें कहीं गई हैं।
विज्ञापन


रविवार को इससे संबंधित समाचार ‘अमर उजाला’ ने प्रकाशित किया तो पुलिस-प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। तब तक इस वीडियो को सात हजार से ज्यादा फेसबुक यूजर्स देख चुके थे और 193 लोग इसका लिंक शेयर कर चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसपी क्राइम को जांच सौंपी।
विज्ञापन

समिति की ओर से चौक थाने में दी गई तहरीर

वायरल वीडियो का एक द्रश्य - फोटो : amar ujala
एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तस्दीक की गई जाएगी कि काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज के एडमिन ग्रुप से कौन लोग जुड़े हैं और किसने यह वीडियो पोस्ट किया गया था।

इससे पहले अगस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रेड जोन में प्रवेश करने के समय का 13 सेकेंड का वीडियो भी काशी विकास समिति कम्युनिटी पेज से फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। पुलिस और खुफिया इकाइयों का बढ़ता दबाव देख वीडियो डिलीट कर दिया गया था।

उधर, काशी विकास समिति ट्रस्ट की ओर से रविवार को चौक थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के माध्यम से मांग की गई है कि 25 अक्तूबर की रात काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाली महिला और नारेबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही महिला और भीड़ से संबंधित वीडियो की सीडी भी चौक पुलिस को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें