फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, विवादित और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 29 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वायरल वीडियो का एक द्रश्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेड जोन में वक्फ की दीवार टूटने के बाद बिगड़े माहौल का एक वीडियो तैयार कर बनारस की आबो हवा बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक शब्दों वाले इस वीडियो को काशी विकास समिति नामक कम्युनिटी पेज पर शेयर कर आग में घी डालने का काम कर दिया है।
विज्ञापन


सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, प्रशासन इस पूरी घटना से ही बेखबर है। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चल रहे ध्वस्तीकरण के दौरान बृहस्पतिवार की रात हुए विवाद के दौरान एक वीडियो तैयार किया गया है।

इसमें एक महिला प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासन पर गाली गलौज करते हुए आपत्तिजनक बातें कह रही है। यह वीडियो बहुत ही नियोजित तरीके से बनाया गया है और इसमें एक माइक भी दिखाई दे रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वीडियो प्रोफेशनल तरीके से बनाया गया है।
विज्ञापन


दो मिनट दो सेकेंड के इस वीडियो को बिना एडिट किए ही वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर न सिर्फ लोग इसे देख रहे हैं बल्कि उसे तेजी से वायरल भी कर रहे हैं। इसी दौरान शुक्रवार की रात 12.37 मिनट पर यह वीडियो बिना एडिट के ही काशी विकास समिति के कम्युनिटी पेज पर भी अपलोड किया गया।

काशी विकास समिति मंदिर से जुड़े अधिकारियों के इशारे पर लॉबिंग का काम करती है। यह समिति पहले भी रेड जोन का वीडियो वायरल करने के मामले में सुर्खियों में रही थी। इससे पहले छह अगस्त 2018 को इस कम्युनिटी पेज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रेड जोन में प्रवेश करने के समय का 13 सेकेंड का वीडियो वायरल किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारी बोले

-बृहस्पतिवार रात में गलतफहमी के चलते विवाद की स्थिति बनी थी और बाद में वह समाप्त हो गई। ऐसे में भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

-इस मामले में एसएसपी से बात की गई है। वीडियो किसने बनाया है और कैसे वायरल किया जा रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सुरेंद्र सिंह, डीएम

-फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड और वायरल किए जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आनंद कुलकर्णी, एसएसपी

-एक वर्ग विशेष के लोगों ने यह वीडियो तैयार किया था। हम जनता के सामने उस वीडियो को लेकर आए हैं और समिति की ओर से वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
गुलशन कपूर, कोआर्डिनेटर, काशी विकास समिति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें