फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद जंगीपुर विधायक समेत तीन पर मुकदमा, ये है मामला

Sun, 29 Nov 2020 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जंगीपुर विधायक डॉ विरेंद्र यादव सहित तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जैतपुरा निवासी पीड़ित सत्येंद्र बिंद ने थाने में दी गई में बताया कि चार जून की दोपहर के समय मेरा छोटा भाई पिन्टू बिंद अपने दोस्त कृष्णा बिंद और पवन कुमार के साथ बाजार से वापस घर आ रहा था। गांव में मिश्रीलाल मुन्ना निषाद व मुन्ना बिन्द के घर के सामने वाली गली में बुधई यादव, जो जंगीपुर विधायक वीरेंद्र के आवास पर शरण लेकर फरारी हालत में रहता है और विधायक के घर का सारा कामकाज व व्यवस्था करता है।


वह शराब के नशे में मेरे भाई सहित दोनों लड़कों का रास्ता रोक कर खड़ा हो गया। भाई ने बुधई को रास्ते से हटने के लिए कहा तो उसने गालियां देते हुए भाई का बाल पकड़कर मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और तीन चार-थप्पड़ मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद बुधई यादव अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर घर पहुंचा और जान से मार डालने की नीयत से सीने पर रिवाल्वर सटा दी। मौके पर मौजूद महिलाओं व लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पीड़ित के चाचा रामदेव बिंद बुधई यादव की हरकत की शिकायत करने जब विधायक के घर गए तो बुधई ने फिर से गाली-गलौज और मारपीट की।

रामदेव ने बीच बचाव करके भाई को बचाया। करीब एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस टीम आरोपियों पर कार्रवाई करने की वजाय चाचा व पांच अन्य को पकड़कर थाने ले आई और फर्जी केस दर्ज कर चालान कर दिया। उसी दिन शाम छह बजे 60 से 70 की संख्या में विधायक के लोग हॉकी, डंडा, रिवाल्वर से लैस लोगों ने गांव में घूम-घूम कर बिंद समुदाय के लोगों को गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।

जंगीपुर विधायक विरेंद्र यादव की सह पर पीड़ित परिवार के साथ कभी भी गंभीर घटना घट सकती है। न्यायालय के आदेश पर बुधई यादव निवासी बक्सा, विरेन्द्र यादव विधायक जंगीपुर व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें