वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना इलाके में एक दरोगा के मकान में ताला जड़ने के मामले में मकान मालिक की पत्नी चित्रा राय की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी शशिकांत राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। चित्रा राय का आरोप है कि 10 मार्च को शशिकांत राय ने उनके घर में ताला जड़ दिया, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
उन्होंने बताया कि इससे पहले अगस्त माह में भी आरोपी ने इसी तरह उनके घर में ताला जड़ दिया था। बताया गया कि चित्रा राय के पति उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में गोरखपुर में पोस्टेड हैं। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद