विश्वविद्यालय द्वारा केंद्र संख्या 246 पर भी बात की गई है और केंद्र प्रभारी का कहना है कि इस तिथि को महाविद्यालय कोरोना की वजह से बंद था। विश्वविद्यालय प्रशासन फर्जी पोस्ट को वायरल करने वालों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख को तीसरी बार बढ़ाया गया है। छात्र अब प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभी तक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में साढ़े 35 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और इसमें से साढ़े सात हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है।
शनिवार को कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को 25 जुलाई तक बढ़ाने की जानकारी दी। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई और प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र का प्रिंट 28 जुलाई तक निकाला जा सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ने से छात्रों ने भी राहत की सांस ली है।